- अभियुक्तो के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली, 02 अवैध देशी तमंचे, 04 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वर्ना कार बरामद
कोतवाली विकासनगर : दिनांक 03/11/2023 को वादी इस्तकार निवासी ग्राम कुरैशी ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मजदूरों को डराते धमकाते हुये रस्सी से बांधकर उसका ट्रैक्टर मय ट्रॉली को लूट कर ले गये।
दाखिला तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध भादवी बनाम अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया, अभियोग कि विवेचना उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी डाकपत्थर के सुपुर्द की गई।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए थाना विकासनगर पुलिस व SOG देहरादून की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के तुरंत अनावरण के लिए निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण के लिए सुरागरसी- पतारसी करते हुये मुखबिर मामूर किये गये और अलग- अलग स्थानों पर करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जनपद के सीमांत क्षेत्र दर्रारेट में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर दिनांक – 03/11/2023 की रात्रि में चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली दर्रारेट से गुजरता दिखाई दिया, जिसमें दो लोगों का सवार होना और वाहन बिना लाईट के संचालित किया जाना पाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उ0प्र0 के अलग-अलग स्थानों अलीपुरा, माणकमउ व अन्य स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया और सर्वलांस व मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर में सब्दरपुर गावं जाने वाली रोड पर बने अन्डर पास से लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्त आशु व अभियुक्त मोहित के कब्जे से एक-एक अदद अवैध देशी तमंचा व 2-2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुये।
अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर अभियुक्त आशू द्वारा बताया गया कि वह पहले इस्तकार ठेकेदार का ट्रेक्टर चलाता था। एक दिन बाग में ट्रैक्टर चलाने के दौरान ट्रैक्टर कीचड में फंस गया, जिसे देखकर इस्तकार ठेकेदार द्वारा उसे काफी गंदी-गंदी गालियां देते हुये काफी जलील किया गया। जिस पर अभियुक्त आशु द्वारा अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी करने की योजना बनाई, फिर अभियुक्तो द्वारा दिनांक – 03/11/23 समय करीब -1.00 बजे रात्रि में 02 देशी तमंचो से ट्रेक्टर के पास रह रहे तीन मजदूरों को डरा धमकाकर उन्हे बंधक बनाते हुये ट्रेक्टर ट्रॉली को लूट कर सब्दरपुर जनपद सहारनपुर में छिपा दिया, आज अभियुक्त उक्त ट्रेक्टर ट्राली को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हे पकड़ लिया गया।
