महिलाओं की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर दून पुलिस सख्त, शिकायत पर तत्काल दर्ज किया मुकदमा।
दिनांक: 25-09-23 को एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है और दिनांक: 25-09-23 को कांवली रोड पर काम पर जाते समय उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेडखानी की गयी और मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गयी,
वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता है, इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। यदि किसी बालिका/महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाये ना, तत्काल पुलिस को बतायें :- एसएसपी देहरादून