उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। 23 मई को कई पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान पर देखने को भी मिलेगा।

वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है।