उत्तराखंड में दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।
वहीं, आज सोमवार प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि हरिद्वार, उत्तरकाशीऔर ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की जानकरी के मुताबिक आने वाले दिनों में छह और सात अगस्त को कुछ जिलों में तेज बारिश होने की सम्भावना है।
