कल दिनाँक 16/08/23 की सायं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

कल दोपहर के समय हुए भूस्खलन में जाखण गाँव के 09 मकान और 07 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गए, जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे।

घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावित लोगों को पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित रूकवाया गया है।

मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा एस0डी0आर0एफ0 के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
