Tharali House washed away in Sagwara village due to heavy rains, SDRF and revenue team reached the spot
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में भारी बारिश ने फिर से कहर बरपाया है। रात हुई अतिवृष्टि से सगवाड़ा गांव में मलबे के साथ एक और मकान भी बह गया।
तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तुरंत राजस्व विभाग व SDRF की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन भी किया जा सकेगा।
ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि
घटना के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि भी टल गई।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को भी इसी गांव में ही एक मकान ढह गया था, जिसमें एक युवती की मौत भी हो गई थी। अब 3 सितंबर की रात को फिर एक और मकान मलबे की चपेट में ही आ गया।
लगातार हो रही अतिवृष्टि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और प्रशासन सतर्कता बरतने की अपील भी कर रहा है।
