Supreme Court Chief Justice Surya Kant visited Baba Kedarnath and reached the shrine with his family.
केदारनाथ। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आज शनिवार को परिवार सहित श्री केदारनाथ धाम में पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए व पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना भी की। इस दौरान उनके साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक मौजूद रहे।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत सुबह लगभग 10:30 बजे केदारनाथ धाम में पहुंचे। धाम पहुंचने के बाद उन्होंने सीधे मंदिर में जाकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी की। मंदिर समिति व प्रशासन की ओर से उनका स्वागत भी किया गया।
बाबा केदारनाथ के दर्शन के उपरांत चीफ जस्टिस सूर्यकांत परिवार सहित बदरीनाथ धाम के लिए रवाना भी हो गए। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद भी रखी गई थी।
