Railways to run three special trains during the festive season; special train between Rishikesh and Kolkata too.
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। इसके अलावा अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04311-12 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 16 अक्तूबर से 22 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे किया जाएगा। योगनगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 10:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमोह, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बांडेल और नेहाटी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं, कोलकाता से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी और इन्हीं स्टेशनों से होकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04623-24 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 7 अक्तूबर से 28 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे किया जाएगा। ट्रेन प्रत्येक बुधवार रात 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से प्रत्येक शनिवार सुबह 4:45 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04667-68 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 4 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे किया जाएगा। अमृतसर से ट्रेन प्रत्येक रविवार रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2:10 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में बरौनी जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार सुबह 5:05 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
रेलवे ने इन तीनों विशेष ट्रेनों के लिए मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की व्यवस्था की है, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
