Preparations for MBBS admissions at Srinagar Medical College intensify; admissions to be held for 150 seats.
नीट-यूजी परीक्षा परिणाम के बाद श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों के स्वागत व प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं।
इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे व 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के तहत भरी जाएंगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने प्रवेश व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों व अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखे, शौचालय, बिजली, छात्रावास व कैंटीन की सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि काउंसिलिंग भी शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि नए छात्रों को पारदर्शी, सुविधाजनक व छात्र-अनुकूल प्रवेश प्रक्रिया का अनुभव भी मिल सके।
