Police took action against 128 wanted criminals in the operation.
गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गंभीर अपराधों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत कुल 254 वांछित अपराधियों में से 128 के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। इनमें से 3 अपराधी इनामी हैं, जबकि शेष में 9 के खिलाफ ईनाम घोषित भी किया गया है।
कोविड-19 के दौरान पैरोल पर छोड़े गए 7 विचाराधीन बंदियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भी भेजा गया। इसके अलावा 16 अभियुक्तों के खिलाफ 84/85 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही भी की गई।
गैंगस्टर एक्ट के तहत 13 अभियुक्तों को चिन्हित कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जारी है। NDPS एक्ट के अंतर्गत 3 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित लगभग 14.52 लाख रुपये की संपत्ति जब्त भी की गई। साथ ही, अन्य अपराधों के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले 28 अभियुक्तों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
