Pakistan again violated ceasefire, blasts and drone attack in Srinagar
नई दिल्ली : भारत – पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच जब दोनों देशों ने आज अचानक युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई, तो लगा कि सीमा पर शांति लौटेगी। लेकिन सिर्फ 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। श्रीनगर में 8-10 धमाकों की आवाज भी सुनी गई और बाड़मेर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर भी है।
ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ा तनाव
7 मई को भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत बहावलपुर, मुरीदके और PoK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 कैंप तबाह भी हो गए। करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की सूचना भी है। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू, पुंछ और पठानकोट में ड्रोन और मिसाइल हमले भी शुरू कर दिए, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया।
DGMO हॉटलाइन कॉल से बनी सहमति
10 मई को दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को हॉटलाइन पर कॉल कर तनाव कम करने की अपील भी की। शाम 5 बजे से दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और हमले रोकने पर सहमति भी बनी। इस जानकारी की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की।
फिर क्यों तोड़ा पाकिस्तान ने सीजफायर?
सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी व ड्रोन हमले शुरू हो गए। सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान की सेना व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच तालमेल नहीं है? क्योंकि ठीक उसी वक्त पीएम शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शांति के लिए धन्यवाद भी दे रहे थे।
आगे क्या?
हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। अगली DGMO बातचीत 12 मई को तय है। भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कीमत पर सख्त रुख अपनाए रखेगा।
