Nihangs reach Dehradun despite strict border controls; questions raised about police security arrangements.
देहरादून: कर्णप्रयाग व रुद्रप्रयाग की घटनाओं के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना पर देहरादून पुलिस ने हिमाचल सीमा से लगे कुल्हाल व प्रेमनगर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसके बावजूद निहंगों का एक जत्था शहर में प्रवेश कर पटेलनगर थाना क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने उन्हें रोककर समझाइश के बाद वापस भी भेज दिया।
इस घटना के बाद पुलिस की बैरिकेडिंग, खुफिया तंत्र व आपसी समन्वय पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जत्था वैकल्पिक मार्गों से शहर में दाखिल भी हुआ। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि निहंगों को वापस भेज भी दिया गया है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। पुलिस सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बनाए हुए है।
घटनाक्रम के दौरान यह भी सवाल उठा कि पूर्व सूचना व व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बावजूद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की शुरुआती मौजूदगी सीमावर्ती क्षेत्रों में नजर ही नहीं आई। हालांकि देर रात अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी की और निहंगों के जत्थे को वापस भेजने का दावा भी किया।
