Notification for Uttarakhand Lower PCS 2026 released; recruitment for 54 posts—apply by November 26.
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों के कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किस पद पर कितनी भर्ती
-
नायब तहसीलदार – 13 पद
-
आबकारी निरीक्षक – 4 पद
-
पूर्ति निरीक्षक – 2 पद
-
विपणन निरीक्षक – 20 पद
-
श्रम प्रवर्तन अधिकारी – 5 पद
-
कर अधिकारी – 5 पद
-
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 1 पद
-
गन्ना विकास निरीक्षक – 4 पद
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा।
लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं।
परीक्षा का पैटर्न देखें तो प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। भाषा एवं सामान्य हिंदी और निबंध के 100-100 अंक, जबकि सामान्य अध्ययन के दोनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसके बाद 75 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
-
आवेदन में संशोधन: 3 से 12 दिसंबर 2026
वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में वंशिका गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि सफल हुए कुल आठ अभ्यर्थियों में सात बेटियां शामिल हैं।
