Nainital Fire broke out again in Old London House near Mallital, created panic at 2.30 am, fire brigade brought it under control in one and a quarter hours.
नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र में फिर से आग लगने से हड़कंप ही मच गया। सोमवार रात लगभग ढाई बजे आग लगने की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल ही बन गया।
यह वही क्षेत्र है, जहां अगस्त में भी अग्निकांड हुआ था और इस हादसे में 72 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई थी। इस बार आग ओल्ड लंदन हाउस के दूसरे किनारे स्थित कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में ही भड़की।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची व करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया गया।
एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने के कारणों व नुकसान का निरीक्षण जारी है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग इस घटना की गहन जांच में जुटे हैं ताकि आग लगने की वजह का पता लगाया जा सके व भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
