मियांवाला हत्याकांड: विवाहेत्तर संबंध बना आरती की हत्या की वजह? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
देहरादून के मियांवाला में हुई आरती हत्याकांड की जांच में विवाहेत्तर संबंध का एंगल भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतका आरती व बीएसएफ जवान प्रमेन्द्र नेगी के बीच लंबे समय से कथित संबंध थे, जिसे लेकर दोनों परिवारों में लगातार विवाद व तनाव बना हुआ था।
परिजनों का दावा है कि दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन विवाद खत्म ही नहीं हुआ। घटना से 3 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस भी हुई थी।
पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि हत्या की वजह व घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सके। आरोपी प्रमेन्द्र नेगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ भी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है व हत्या के कारणों को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष ही नहीं निकाला गया है।