Light rain and cold likely to increase in Uttarakhand, temperature drops in Doon
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज (शुक्रवार) को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ेगी।
बीते गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते 10 वर्षों में सबसे कम भी रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
