The Railways will run several special trains for Diwali, with scheduled stops at major stations, including Haridwar and Roorkee.
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रुड़की और हरिद्वार सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इनमें गाड़ी संख्या 04311-12 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 09203-04 हरिद्वार-वेरावल जंक्शन-हरिद्वार एक्सप्रेस, 04811-12 हरिद्वार-बाड़मेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 09611-12 योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर जंक्शन-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 09425-26 हरिद्वार-साबरमती-हरिद्वार एक्सप्रेस, 04013-14 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 09609-10 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर जंक्शन एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को हरिद्वार और रुड़की समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
इसके अलावा कई अन्य विशेष ट्रेनें भी निर्धारित तारीखों पर संचालित की जाएंगी। गाड़ी संख्या 04655-56 लुधियाना जंक्शन-सहरसा जंक्शन-लुधियाना एक्सप्रेस 6 से 13 नवंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04661-62 लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना एक्सप्रेस का संचालन 7 से 12 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 04663-64 लुधियाना-गया जंक्शन-लुधियाना एक्सप्रेस 12 और 13 नवंबर, गाड़ी संख्या 04665-66 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना एक्सप्रेस 6 और 7 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 04527-28 सरहिंद-सहरसा-सरहिंद एक्सप्रेस 5 से 13 नवंबर तक संचालित होगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04659-60 लुधियाना-पूर्णियाकोर्ट जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस 5 से 10 नवंबर तक चलेगी।
महेश यादव ने बताया कि दीपावली के दौरान यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों के परिसर में ही मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम के माध्यम से टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा टिकट काउंटरों पर भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो सके।
