In the month of Shravan, Cabinet Minister Ganesh Joshi offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple, wishing for the prosperity of the people of the state
देहरादून : श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी मौजूद रहीं। पूजा के बाद मंत्री जोशी ने भगवान भोलेनाथ की आरती में हिस्सा लिया और मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता भी निभाई।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि श्रावण मास शिवभक्ति का सर्वोच्च समय होता है, और भगवान शिव का आशीर्वाद संपूर्ण प्रदेश पर बना रहे, इसी कामना के साथ उन्होंने टपकेश्वर महादेव के दर पर मत्था टेका।
मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कैबिनेट मंत्री के साथ पूजा में हिस्सा भी लिया और सामूहिक रूप से राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

