If a child applies color unknowingly, do not get involved... Shahar Qazi made this important appeal to Muslims
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब शहर काजी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने होली के दौरान मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वे 3 से 4 घंटे तक सड़कों पर न निकलें और जरूरी काम के लिए जाने पर भी पूरी एहतियात भी बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई बच्चा नासमझी में रंग डालता है, तो उससे झगड़ा या उलझने की बजाय, उसे पानी से धोकर साफ कर लें।
कादरी ने यह स्पष्ट किया कि रंगों से पानी से कपड़े नापाक नहीं होते हैं। इसके अलावा, उन्होंने शहर के मुसलमानों और मस्जिद के इमामों से अपील की कि होली व जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं, और नमाज का समय विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग भी होता है। जिन इलाकों में मिलीजुली आबादी है, वहां आपसी सलाह-मशवरे से नमाज का समय अगर जरूरी हो, तो बदल भी सकते हैं।
पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने दोनों समुदायों से अपील की कि होली और जुमा को शांति व सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-मोटी बातों पर कानून अपने हाथ में लेने से बचें। इसके साथ ही हिंदू समुदाय से यह अपील भी की कि वे हिजाब पहनी महिला व रोजे से मुसलमानों पर रंग न डालें, और बच्चों को भी इस बारे में समझाएं।
