राशिफल 6 अगस्त: वृषभ और कर्क वालों के पास आ रहा है पैसा, सिंह वाले आज संभलकर रहें

Horoscope 6 August 2023 rashifal: सबसे पहले हमलोग 6 अगस्त, 2023 की ग्रह स्थिति देखते हैं। गुरु और राहु मेष राशि में, सूर्य कर्क राशि में। मंगल, बुध, शुक्र सिंह राशि में जहां पर शुक्र वक्री हैं। केतु, तुला राशि में। शनि कुंभ राशि में, शनि भी वक्री हैं और चंद्रमा मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे आइए देखते हैं।

मेष राशि– मानसिक खिन्नता के शिकार होंगे, अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार की स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करें। अच्छा होगा।

वृषभ राशि– रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– व्यापारिक संबंध बनेंगे, आपके पिता का साथ होगा, कानून का साथ होगा, राजनीतिक गलियारे में आपका नाम चर्चित रहेगा। बाकी प्रेम संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। फिर भी थोड़ा बच्चों के सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहना शुभ होगा।

कर्क राशि– भाग्य साथ देगा, यात्रा का संयोग बनेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।