Harish Rawat to conduct solo march to BJP headquarters today in protest against AI fake video
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल एआई से बनाए गए कथित फर्जी वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च करेंगे। हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि समाज में भ्रम व झूठ फैलाने के उद्देश्य से उनका एआई के माध्यम से तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया गया है।
उन्होंने इस कृत्य को आपराधिक वैमनस्यपूर्ण दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ 25 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च कर विरोध भी दर्ज कराया जाएगा। हरीश रावत ने कहा कि इस तरह के एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो लोकतंत्र व सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं से विभिन्न विभागों में भर्तियां कराने का वादा भी किया था, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया। सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए युवाओं की उम्र भी निकलती जा रही है।
हरीश रावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार एक माह के भीतर अपने भर्ती संबंधी वादों पर ठोस कदम नहीं उठाती है तो 30 जनवरी 2026 को देहरादून के गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना भी दिया जाएगा।
