Failed in the exam Uttarakhand board will give three chances to pass
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में इस वर्ष करीब 28 हजार छात्र असफल हो गए हैं। इनमें 10वीं (हाईस्कूल) के करीब 10 हजार और 12वीं (इंटरमीडिएट) के लगभग 18 हजार छात्र शामिल हैं।
इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,06,345 और हाईस्कूल परीक्षा में 1,09,855 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
परिषद के अपर सचिव बृहमोहन रावत ने जानकारी दी कि असफल छात्रों को पास होने का दूसरा मौका दिया जाएगा, और वह भी एक नहीं बल्कि तीन बार।
हाईस्कूल के वे छात्र जो 2 विषयों में फेल हुए हैं और इंटरमीडिएट के वे छात्र जो एक विषय में फेल हैं, उन्हें 3 अवसर दिए जाएंगे। पहली अवसर के रूप में इसी माह परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे, जिसकी परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी।
दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा में मिलेगा, जबकि तीसरा मौका जुलाई माह की परीक्षा के बाद अलग से दिया जाएगा। इसके अलावा छात्र अपने अंकों में सुधार के लिए भी इन परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड का यह कदम छात्रों को दूसरा मौका देने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा भी जा रहा है।
