Double effect of rain and storm, stay alert in these districts of Uttarakhand
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, और मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत जैसे जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है।
बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओले गिरे, वहीं श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में 16 मिलीमीटर और पिथौरागढ़ में 14.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। तेज हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है।
हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में यलो अलर्ट
मैदानी जिलों में भी मौसम का प्रभाव दिखने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है, विशेषकर यात्रा करने वालों और पहाड़ी क्षेत्रों में निवास कर रहे नागरिकों से।
