Diwali 2023 : दीपावली से पहले उल्लुओं की जान पर आफत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए वजह

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में दीपावली से पहले वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया संरक्षित के अलावा उल्लुओं की मौजूदगी वाले वन क्षेत्र में अलर्ट जारी हुआ है। तस्करों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने गश्त तेज कर दी गई है। उत्तराखंड में दीपावली से पहले तस्करों की नजर जंगलों पर बढ़ जाती है। अंधविश्वास के कारण उल्लुओं की डिमांड बढ़ जाती है।

जंगलों में मोटी कीमत मिलने के लालच में तस्कर उल्लू का शिकार करने पहुंच जाते हैं। दीपावली पर उल्लू के अंगों से तंत्र-मंत्र के चलते बाजार में कीमत बढ़ जाती है। बताया जाता है कि उल्लू के नाखून, आंख, चोंच और पंखों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र के लिए किया जाता है। अमावस्या की रात में तंत्र मंत्र को सिद्ध करने का भी अंधविश्वास लोगों में है।

तस्करों के उल्लू का शिकार करने के कारण उनकी प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पर आ गई है। हर वर्ष दीपावली से पहले वन विभाग अलर्ट मोड में आ जाता है। इस वर्ष भी इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए रिजर्व फॉरेस्ट के अलावा विभिन्न दूसरे वन क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *