Dehradun police celebrated Diwali with the elderly, lit lamps at every house and spread happiness.
देहरादून: राजधानी दून में इस दीपावली खुशियों के साथ पुलिस की खास पहल भी देखने को मिली। देशभर में दीपावली की रौनक है और लोग अपने परिवार के साथ त्योहार भी मना रहे हैं, वहीं देहरादून पुलिस ने शहर के अकेले रहने वाले बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर मानवता व संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर और एसएसपी देहरादून की देखरेख में पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न इलाकों में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन के घर पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उनसे आदरपूर्वक हालचाल पूछा, दीपावली की शुभकामनाएं दीं, और फल व मिष्ठान भी भेंट किए। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ही खिल उठी।
एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना-कोतवालों को निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों का हालचाल जानें और सुनिश्चित करें कि त्योहारों पर कोई भी बुजुर्ग अकेला महसूस भी न करे। इस पहल से पुलिस ने न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण प्रदर्शित किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दून पुलिस केवल कानून की रखवाली करने वाला बल नहीं है, बल्कि समाज का अभिन्न अंग है। बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार व परंपरा की जड़ हैं और उनका स्नेह व आशीर्वाद ही हमें शक्ति देता है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा व आत्मीयता की भावना और गहरी हुई, और दीपावली ने उनके जीवन में केवल रोशनी ही नहीं, बल्कि विश्वास व अपनत्व की लौ भी प्रज्ज्वलित की।
