CM Pushkar Singh Dhami Birthday: जन्मदिन के मौके पर सीएम को दिग्गजों की तरफ से भी शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं I लंबी आयु की कामना करनेवालों में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शामिल रहे I

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है I प्रदेश में सीएम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है I भाजपा युवा मोर्चा जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है I सुबह से सीएम को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है I बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सीएम के आवास पर पहुंच गए I उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की I सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया I

जन्मदिन के मौके पर सीएम को दिग्गजों की तरफ से भी शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं I लंबी आयु की कामना करनेवालों में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शामिल रहे I

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए सीएएम की तारफी की I उन्होंने उत्तराखंड में विकास के काम को सराहा I सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं पर खरे उतरते बेहतर काम कर रहे हैं I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभचिंतकों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए धन्यवाद अदा किया I

15 सितंबर को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे थे I जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच केक काटकर कुल पल बिताया I बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए I बता दें कि सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजपा ने प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है I ब्लड डोनेशन कैंप, और मंदिरों में पूजा का विशेष आयोजन किया गया है I भाजप कार्यकर्ता अस्पतालों में मरीजों का हाल जानने पहुंचे हैं I

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *