गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, रोड शो के बाद ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गोपेश्वर में पहुंचे, जहां उन्होंने नगर में भव्य रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।