मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम में पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उनके साथ ही मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री धामी धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि अस्पताल के समीप नए भवन का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों ही कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए भवन के शुरू होने से केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क भी नजर आया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा व पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर पहले से ही केदारनाथ धाम में ही मौजूद हैं।