मुख्यमंत्री धामी ने 18 और कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व, प्रदेश में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी की उम्मीद
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के 18 कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में नए दायित्व सौंपे हैं। यह दायित्वों की दूसरी सूची है, जो प्रदेश के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से जारी भी की गई है। बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश सरकार का मानना है कि इन दायित्वों के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद भी मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि इन बदलावों से प्रदेश में विकास की नई दिशा भी मिलेगी।
नए दायित्वों की सूची:
- बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
- भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
- पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
- गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
- गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
- डॉ. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
- देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
- अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
- प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
- जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
- गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
- शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
- महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
- सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
- नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
- अशोक नब्याल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
सीएम धामी का कहना है कि इन नए दायित्वों से प्रदेश में विभिन्न विभागों के कार्यों में गति आएगी, और राज्य की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचेगा।