Chardham Yatra Devotion is pouring in from children to the elderly, more than 1 lakh registrations in the age group of 0 to 15 years
देहरादून: इस वर्ष की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह 7वें आसमान पर है। यात्रा शुरू होने से पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है। खास बात यह है कि इस बार 0 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के 1.11 लाख से अधिक बच्चों, और 60 वर्ष से ऊपर के 2.58 लाख से अधिक बुजुर्गों ने भी यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।
हर आयु वर्ग में दिख रहा है चारधाम यात्रा का उत्साह
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर दर्ज पंजीकरण आंकड़े यह दिखा रहे हैं कि चारधाम यात्रा अब केवल बुजुर्गों की ही नहीं रही। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक – सभी में यात्रा को लेकर गजब का उत्साह है। सबसे अधिक पंजीकरण 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है।
यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार के अनुसार, “चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तेज़ी से और सुचारु रूप से हो रहा है। हर आयु वर्ग के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
हर उम्र के श्रद्धालु यात्रा के लिए तैयार
यहां एक नज़र डालिए किस आयु वर्ग से कितने यात्रियों ने अब तक पंजीकरण कराया है:
| आयु वर्ग (वर्ष) | पंजीकरण की संख्या |
|---|---|
| 0–5 | 14,256 |
| 6–10 | 38,991 |
| 11–15 | 58,051 |
| 16–20 | 90,353 |
| 21–25 | 1,58,229 |
| 26–30 | 1,78,422 |
| 31–35 | 1,73,806 |
| 36–40 | 1,84,268 |
| 41–45 | 1,87,179 |
| 46–50 | 1,90,255 |
| 51–55 | 1,93,151 |
| 56–60 | 1,85,408 |
| 61–65 | 1,40,356 |
| 66–70 | 71,919 |
| 71–75 | 27,656 |
| 76–80 | 8,181 |
| 81–85 | 1,821 |
| 86–90 | 299 |
| 90 वर्ष से अधिक | 62 |
बढ़ते आंकड़े दिखा रहे यात्रा की लोकप्रियता
हर वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। साथ ही यात्रा का स्वरूप भी बदल रहा है – अब युवा, बच्चे और महिलाएं भी इस पवित्र यात्रा में बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। पंजीकरण के यह आंकड़े चारधाम यात्रा की व्यापकता और लोकप्रियता का प्रमाण हैं।
