चंपावत: टनकपुर-चंपावत हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा — रिलायंस कंपनी के 23 कर्मचारी समेत 25 यात्री सवार बस पलटी, पांच गंभीर घायल

Champawat Major road accident on Tanakpur-Champawat highway – Bus carrying 25 passengers, including 23 Reliance employees, overturns, five seriously injured

चंपावत जिले में टनकपुर से लगभग 8 किलोमीटर आगे बस्तियां यू-बैंड के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही केमू बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार भी मच गई।

बस में कुल 25 लोग सवार थे, जिसमें चालक व परिचालक सहित 23 यात्री रिलायंस कंपनी के कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टनकपुर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार 5 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार सीएमएस घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा ही किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, आरटीओ सुरेंद्र कुमार व विधायक प्रतिनिधि दीपक रज़वार अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी लिया।

बस चालक गोपाल सिंह व परिचालक बलवंत सिंह ने बताया कि वे दोपहर 3 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए निकले थे। शाम के समय यू-बैंड के मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट ही गई।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *