Census completed in 131 snow-bound villages of Uttarakhand; revision round to be held from October 1 to 5.
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 131 हिमाच्छादित गांवों और बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री नगर निकायों में जनगणना का काम पूरा हो गया है। अब 1 से 5 अक्टूबर तक रिवीजन राउंड चलाया जाएगा, जिसमें जनगणना के आंकड़ों की जांच कर जरूरी संशोधन किए जाएंगे।
जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, अभियान के लिए 139 प्रगणक और 43 पर्यवेक्षकों समेत 182 प्रशिक्षित कार्मिक लगाए गए थे। सभी निर्धारित क्षेत्रों में 100 प्रतिशत जनगणना पूरी की गई है। विशेष चार्ज के 31 ब्लॉक में भी काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
अभियान के दौरान लोगों ने स्व-गणना के जरिए भी भागीदारी की और घर-घर पहुंचे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। रिवीजन राउंड के बाद जनगणना निदेशालय 1 दिसंबर से राज्य के अन्य हिस्सों में शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियों में जुटेगा।
