Cabinet Minister Ganesh Joshi honored Virendra Singh Samant, who conquered Mount Everest.
देहरादून। चंपावत के होनहार पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत को आज मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से विशेष सम्मान मिला। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर सामंत का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल व पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
मंत्री जोशी ने वीरेंद्र के साहस, मेहनत व धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तराखंड की धरती वीरों की जन्मभूमि रही है। सामंत ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर राज्य और देश का मान भी बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।”
गौरतलब है कि पर्वतारोही वीरेंद्र सिंह सामंत ने 18 मई 2025 को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर वहां भारतीय तिरंगा व एनसीसी ध्वज फहराया था, जो प्रदेश के लिए गौरव का क्षण भी रहा। मंत्री जोशी ने उन्हें भविष्य के सभी अभियानों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
