Amenities to be enhanced in Haridwar before Kumbh Mela; Motichur and Jwalapur railway stations to be upgraded
आगामी कुंभ मेले को देखते हुए हरिद्वार के मोतीचूर व ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अधिकारियों के साथ मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए।
कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म सुदृढ़ीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व प्रवेश-निकास मार्गों को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैंप व यात्रियों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की योजना भी है।
वहीं हरिद्वार क्षेत्र में 4 नए गंगा घाटों के निर्माण की भी तैयारी चल रही है। इनमें शहीद भगत सिंह घाट व नगर निगम घाट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि अन्य घाटों का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। सभी घाटों को 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
