A young man jumped into the river at Sangam beach, doctors declared him dead in the hospital.
संगम तट पर एक दर्दनाक घटना भी सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग ही लगा दी। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर बाहर भी निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों ने मिलकर व्यक्ति को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया।
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत ही घोषित कर दिया। घटना के बाद संगम तट पर अफरा-तफरी व शोक का माहौल बन गया।
