CM Dhami wrote a letter to PM Modi, highlighting achievements in development and public welfare in Uttarakhand.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, उद्योगों के अनुकूल राज्य और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि नए उत्तराखंड में समाज के हर वर्ग के कल्याण और प्रगति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम धामी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि राज्य में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास, रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर तैयार कर रहा है।
