A grand parade was conducted at the Dehradun Police Lines on State Foundation Day, with CM Dhami and the Governor inspecting it.
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज देहरादून पुलिस लाइन में भव्य रेतिक परेड का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण भी किया और जवानों का उत्साहवर्धन किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और उत्तराखंड के वीर जवानों के अनुशासन व समर्पण की सराहना की। रजत जयंती के इस अवसर पर पुलिस लाइन में देशभक्ति व गर्व का माहौल भी देखने को मिला।
