Corruption allegations against Bhagwant Mann's OSD; High Court orders CBI probe.
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने पंजाब के DGP को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भेजे गए पत्रों से जुड़े मामले की जांच भी CBI को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
यह आदेश वकील निखिल सराफ की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई के दौरान दिया गया। हाईकोर्ट ने CBI को मामले की जांच कर दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
