Group of Nihangs arrives at AIIMS; appeals for peace after meeting injured companion.
कर्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल निहंग का हालचाल जानने के लिए निहंगों का एक दल ऋषिकेश एम्स में पहुंचा। मुलाकात के बाद निहंगों ने अस्पताल में मिल रहे उपचार व प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
हालांकि पुलिस व एम्स प्रशासन ने इस मुलाकात की पुष्टि नहीं की, लेकिन निहंगों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी भी सामने आई। वीडियो में निहंग घायल साथी के बेहतर इलाज की बात कहते हुए सभी संगतों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील करते दिखाई भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोके गए निहंगों ने प्रशासन के सामने घायल साथी से एम्स में मुलाकात कराने की मांग रखी थी।
