सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ भी किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा भी लिया।

मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, अवसर व विश्वास जगाने का अभियान है।

सीएम धामी ने कहा कि यह दौड़ युवाओं के साहस, संकल्प व आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगी। साथ ही प्रधानमंत्री के “सीमावर्ती गांव अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को आगे भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पाद व युवा उद्यमिता को बढ़ावा भी मिलेगा।

31 मई को नीती घाटी में होने वाली इस अल्ट्रा रन के लिए देश के 27 राज्यों व 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण भी कराया है।