मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सीमांत पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
ज्ञानेश कुमार फर्म जनपद उत्तरकाशी में पोलिंग बूथों व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का जायजा लेने को पहुंचे। झाला हैलीपैड पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम व एडीएम मुक्ता मिश्र ने उनका स्वागत भी किया।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल गांव में स्थापित पोलिंग बूथ के निरीक्षण के लिए भी पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ संवाद कर एसआईआर मैपिंग व पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम में पहुंचे।