Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 सितंबर को वाराणसी दौरा, प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 सितंबर को वाराणसी दौरा, प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 सितंबर को वाराणसी दौरा
  • प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे
  • किक्रेट स्टेडियम का डिज़ाइन भगवान शिव से प्रेरित होकर निर्मित किया गया है
  • प्रधानमंत्री लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरप्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे
  • प्रधानमंत्री काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर, 2023 को वाराणसी का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। अपराह्न लगभग 3:15 बजे, प्रधानमंत्री रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय कोऑपरेशन और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह उत्तरप्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।

 

वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधुनिक विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा। वाराणसी के गांजरी, राजातालाब में बनने वाला आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला की प्रेरणा भगवान शिव से ली गई है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट, घाट की सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था, बिल्विपत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित किए गए हैं। इस स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी।

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश में लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 16 अटल आवासीय विद्यालय, विशेष रूप से मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और बच्चों के समग्र विकास में सहायता करना है। प्रत्येक स्कूल 10-15 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है जिसमें कक्षाएँ, खेल मैदान, मनोरंजक क्षेत्र, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट हैं। इन आवासीय विद्यालयों में प्रत्येक में लगभग 1000 छात्रों को समायोजित किया जाएगा।

 

काशी की सांस्कृतिक जीवंतता को सशक्त करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव की संकल्पना को जन्म दिया है। महोत्सव में 17 विधाओं में 37,000 से अधिक लोगों ने भागीदारी की, जिन्होंने गायन, वाद्ययंत्र वादन, नुक्कड़ नाटक, नृत्य आदि में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कर्यक्रम के दौरान मेधावी प्रतिभागियों को रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉपरेशन और कन्वेंशन सेंटर में अपने सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।