BJP National President Nitin Naveen reached Tapkeshwar Temple and gave a message of unity to the workers.
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने 3 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। उन्होंने जलाभिषेक कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और आरती में भी भाग लिया।
मंदिर भ्रमण के दौरान टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी ने उन्हें भगवान टपकेश्वर महादेव का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद नितिन नवीन गढ़ी कैंट क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास में पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर जलपान भी किया।
प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों, विधायकों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर संगठन की मजबूती व अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक केवल एकजुटता व बेहतर बूथ प्रबंधन से संभव भी है।
बैठकों में उन्होंने पिछले चुनाव में हारी 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा करते हुए उन क्षेत्रों में संगठन व जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेताओं को सोशल मीडिया पर आंतरिक मामलों से बचने व जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह भी दी।
