उत्तराखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी पर गुरुवार देर रात हुई बारिश ने राहत भी पहुंचाई है। बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया व तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार के लिए देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना भी जताई गई है।
वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी भी रह सकता है।