Rural Development Minister Ganesh Joshi held a review meeting of PMGSY works
देहरादून । प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना अनिवार्य है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, ईई डी.एस. गुसाईं और सहायक अभियंता हिमांशु समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना बेहद जरूरी है।
