Administrative changes in Uttarakhand; Departments of 16 officers including 13 IAS officers reshuffled, see full list
शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों, 1 पीसीएस अधिकारी और 2 सचिवालय सेवा अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। सचिव युगल किशोर पंत को अब भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया है, जबकि उनके अन्य विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अपर सचिव सोनिका को नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपर सचिव विनित कुमार से नियोजन विभाग का प्रभार हटा लिया गया है।
अपर सचिव रीना जोशी को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार हटा कर अब उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग सौंपा गया है। अपर सचिव मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, और निदेशक रीप का दायित्व हटा कर अब उन्हें सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।
अपर सचिव हिमांशु खुराना को अब वित्त विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि अपर सचिव अभिषेक रुहेला को कौशल विकास और सेवा योजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव निकिता खंडेलवाल से ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास का दायित्व हटा कर अब उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज, और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभागों का प्रभार सौंपा गया है।
अपर सचिव अनुराधा पाल को एपीडी, आईएलएसपी और परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अपर सचिव गौरव कुमार से सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी का दायित्व हटा कर उन्हें अब निदेशक शहरी विकास का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त हरिद्वार चौधरी का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार का तबादला नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर किया गया है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव को अब अपर सचिव कृषि और कृषक कल्याण का भी प्रभार सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास और चीनी उद्योग विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है।
