The government transferred five IPS and five PPS officers on Monday night
शासन ने सोमवार रात को पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कुमाऊं के नए आईजी रिद्धिम अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व आईजी कुमाऊं, योगेंद्र सिंह रावत को मुख्यालय में कार्मिक के प्रभार की जिम्मेदारी भी दी गई है।
निदेशक यातायात, अरुण मोहन जोशी को अब एसडीआरएफ का जिम्मा सौंपा गया है। तो वहीं, आईजी कार्मिक अन्नत शंकर ताकवाले को अब ट्रेनिंग का कार्यभार सौंपा गया है। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
सुरजीत सिंह पंवार को अब पीएसी के बजाय एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, जीआरपी एसपी का पद लंबे समय से रिक्त था, जिसे अब अरुणा भारती को सौंपा गया है। एएसपी जगदीश चंद को अब एएसपी नैनीताल का कार्यभार सौंपा गया है।
देहरादून एसपी ट्रैफिक का पद अब लोकजीत सिंह को सौंपा गया है, यह जिम्मेदारी पहले मुकेश ठाकुर के पास थी, जो वायरलेस सेवा के प्रभार में भी थे। इसके अलावा, उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह को अब एसटीएफ देहरादून में स्थानांतरित भी किया गया है।
