हरिद्वार के 15 मदरसे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ने को तैयार
हरिद्वार के 15 मदरसों ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से संबद्ध होने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मदरसों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी से मुलाकात कर संबद्धता के लिए आवेदन भी सौंपा।
प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके सभी मदरसे शिक्षा विभाग से मान्यता भी प्राप्त हैं और अब वे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़कर अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत भी बनाना चाहते हैं। उन्होंने प्राधिकरण से संबद्धता प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं व संस्थानों को प्रशासनिक सहयोग मिल सके।
इस पर प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्णय लेने की दिशा में काम करेगा।
आवेदन देने वाले संस्थानों में फलाह-ए-दारेन मॉडर्न स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, आईशा इंटरनेशनल एकेडमी, मॉडर्न टैलेंटेड सक्सेस एकेडमी, नोवा फ्यूचर एकेडमी, दा रॉयल एकेडमी, मदरसा इमामिया पठानपुरा, मदरसा सोफिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी रुड़की, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल भंगेड़ी, मॉडर्न आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सिकरौड़ा, राव असगर अली मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खेड़ी व इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।