1.9 million voters to receive Election Commission notices; find out how to resolve the issue easily.
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची में मिली विसंगतियों के चलते करीब 19 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग 25 जुलाई से नोटिस भेजना भी शुरू करेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, मतदाता अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करा सकते हैं।
यदि बीएलओ संतुष्ट होकर अपनी रिपोर्ट ईआरओ (ERO) को भेज देते हैं, तो नोटिस बिना सुनवाई के भी निरस्त भी किया जा सकता है। अन्यथा, मतदाताओं को 7 से 10 दिन के भीतर जवाब देना होगा व सुनवाई शिविरों में उपस्थित होना पड़ सकता है।
नोटिस के समर्थन में आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर समेत कई सरकारी दस्तावेज भी मान्य होंगे।
