Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the publisher domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
राष्ट्रपति, भारत के जनपद देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की ब्रीफिंग – News Reporter Live
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/newsreporterlive.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

राष्ट्रपति, भारत के जनपद देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की ब्रीफिंग

कार्यक्रम स्थल व वी0वी0आई0पी0 रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

ब्रीफिंग

दिनांक 23-24/04/2024 को राष्ट्रपति, भारत के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज दिनांक 22/04/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, भारत के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक L/O, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 02 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें और ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए।

वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलु से सतर्क दृष्टि रखी जाए और पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए।

वी0वी0आई0पी0 रूट के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह वी0वी0आई0पी0 भ्रमण से पूर्व सम्पूर्ण रुट का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर ले कि उक्त मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पडी हो साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट पर फ्लीट मूंवमेट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सो की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जाये।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी और सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान करते हुए उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले और इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी जॉलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में ऊँचे स्थानों/पानी की टंकियों की बी0डी0एस0 व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक L/O, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, एआईजी पी/एम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, कमांडेंट 46 वीं वाहिनी पीएसी, एस0पी0 सीबीसीआईडी, कमाण्डेंट एसडीआरएफ, कमाण्डेंट आई0आर0बी0 द्वि़तीय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।